SBI PO recruitment 2019 : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर प्रोबेशनरी ऑफिसर (probation officers) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं और उम्मीदवार 22 अप्रेल, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2 हजार पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त LD, VI, HI, d&e श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 133 पद निकाले गए हैं।