SBI SO Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। बैंक में प्रबंधक, उप प्रबंधक, कार्यकारी, रिलेशनशिप मैनेजर, पब्लिक रिलेशन एग्जीक्यूटिव, निवेश अधिकारी और केंद्रीय अनुसंधान दल के रूप में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवार नियति तिथि तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।