2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIHFW Rajasthan Recruitment 2023 : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदो पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

SIHFW Rajasthan Recruitment : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान राजस्थान (State Institute of Health and Family Welfare Rajasthan), जयपुर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3736 पदों पर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 3384 पद गैर अनुसूचित, जबकि 362 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। यह पद स्थायई हैं। पदों की संख्या संभावित हैं जिन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 25 May 2023, 1:59 PM IST

SIHFW Rajasthan Recruitment

SIHFW Rajasthan Recruitment

SIHFW Rajasthan Recruitment : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान राजस्थान (State Institute of Health and Family Welfare Rajasthan), जयपुर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3736 पदों पर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 3384 पद गैर अनुसूचित, जबकि 362 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। यह पद स्थायई हैं। पदों की संख्या संभावित हैं जिन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इन पदों में आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 2 फीसदी पद राजस्थान की उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित हैं। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए भी नियमानुसार पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों ने 10वीं उत्तीर्ण कर रखी हो और साथ ही सहायक नर्स मिडवाइफरी प्रशिक्षण/स्वास्थ्य कार्यकर्ता का कोर्स कर रखा हो। साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बी ग्रेड नर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन हो रखा हो।

आयु सीमा
1 जनवरी, 2024 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करना होगा आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com या rajswasthya.nic.in पर लॉगिन कर 18 जून (रात 11.59 बजे) तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद ऑनलाइन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।