राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम (State Level Police Recruitment Board, Assam) (एसएलपीआरबी, असम) (SLPRB Assam) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से कांस्टेबल (Un-armed Branch/Armed Branch) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6 हजार 662 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 1 हजार 917 पद कांस्टेबल यूबी शाखा (Constable UB Branch) और 3 हजार 419 पद कांस्टेबल सशस्त्र शाखा (Constable Armed Branch) के लिए हैं। असम पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन लिंक (Assam Police Constable Online Application Link) 23 दिसंबर, 2019 को एक्टिेवट कर दिया गया था। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, व 6 जनवरी, 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं।