South Eastern Railway recruitment : दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot), जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, जेई (वर्क) और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2020 के जरिए कुल 617 पदों को भरा जाएगा। भारतीय रेलवे भर्ती 2020 (Indian Railway Recruitment 2020) या South Eastern Railway Recruitment 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 23 अप्रेल, 2020 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।