
SPSC Staff Nurse recruitment 2018, सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) ने स्टाफ नर्स के रिक्त 261 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में रिक्त पदों का विवरण:
स्टाफ नर्स: 261 पद
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में देय वेतनमानः
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवार को पीबी - 2 के अनुसार रूपए 9300 - 34800, ग्रेड पे - 4200/- का वेतनमान दिया जाएगा।
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ़री (जीएनएम) में डिप्लोमा और सिक्किम नर्सिंग काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए, इसके साथ ही पद से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
आयु सीमा - 18-40 साल
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार सिक्किम पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.spscskm.gov.in के माध्यम से से ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल 2018 तक कर सकते हैं।
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2018
SPSC Staff Nurse recruitment notification 2018:
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) ने स्टाफ नर्स के रिक्त 261 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
सिक्किम लोक सेवा आयोग ( SPSC ) के प्रमुख कार्य निम्न प्रकार से हैंः-
- राज्य के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं पर नियुक्तियां करना।
- राज्य की सिविल सेवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर परामर्श देना।
- राज्य में नियुक्तियों एवं नीति निर्धारण के साथ ही विभिन्न विभागीय पदोन्नतियों स्थानांतरणों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा में तबादले पर भी लोक सेवा आयोग से परामश किया जाता है।
- शासकीय सेवकों की सेवा के मामले में अनुशासनात्मक सलाह देना।
Published on:
04 Apr 2018 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
