SSC CGL 2019 Tier-2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने क्षेत्रीय वेबसाइटों पर संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर -2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। SSC CGL टीयर -2 परीक्षा का आयोजन 16 से 18 नवंबर के बीच किया जाएगा। एसएससी सीजीएल (SSC CGL) प्रवेश पत्र उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र और कर्नाटक व केरल क्षेत्र की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।