SSC CHSL 2019 Notification : कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल प्रतियोगी परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग 16 से 27 मार्च 2020 तक प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। उम्मीदवार 10 जनवरी 2020 से पहले SSC CHSL Recruitment 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं।