SSC CHSL 2019 Tier I Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेण्डरी लेवल 2019 टियर 1 की आंसर की और रिस्पांस शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय टियर -1 परीक्षा आयोग द्वारा 17 मार्च से 19 मार्च 2020 तथा 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तथा 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को देश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।