SSC CPO recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (SSC) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces) (CAPF) में उप निरीक्षक (sub-inspector) (SI) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 16 जुलाई तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, फीस 18 जुलाई तक जमा की जा सकती है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवार परीक्षाओं के कई स्तरों से गुजरना होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, tier-I या paper I कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जो 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होगे, उन्हें 1 मार्च, 2021 को आयोजित होने वाले paper-II के लिए बुलाया जाएगा।