SSC Delhi Police CAPFs SI Recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में उप निरीक्षक के 1564 पदों पर भर्ती का नया नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन के इच्छुक युवा ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2020 है। आवेदन की अंतिम तिथि व उससे पहले कुछेक दिनों के दौरान वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक हो जाता है। इससे एप्लाई करने के दौरान तकनीकी समस्याएं आती हैं। ऐसे में आयोग ने उम्मीदवारों को यह सलाह दी है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें, उससे पहले आवेदन करें।