SSC Exam 2020 Instructions: कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी भर्ती परीक्षाओं को लेकर जरुरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन को भी शामिल किया गया है। एसएससी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को इसका पालन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने SSC भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर दिशानिर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी द्वारा अक्टूबर और नवंबर, 2020 में सब इन्स्पेक्टर, CAPFs, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर आदि परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 स्वघोषणा पत्र का एक प्रिंटआउट अपने साथ ले जाना होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नेट परीक्षा के लिए भी यह जरुरी किया गया था।