SSC JHT 2020 Notification : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में फिलहाल 283 पद घोषित हैं। इनमें से सर्वाधिक 275 पद केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं जबकि आठ पद सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक लिए जाएंगे।