8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC JHT (Paper1) result 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, ऐसे चेक करें कट ऑफ

SSC JHT (Paper1) result 2019 : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (एसएससी) (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator), जूनियर अनुवादक (Junior Translator), वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (Senior Hindi Translator ) और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा 2019 (Hindi Pradhyapak Examination 2019 ) के पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 30 Jan 2020, 6:32 PM IST

CS Foundation Result Declared : भोपाल की मान्या को मिली AIR-1 तो इंदौर की श्रुति को AIR-3 रैंक

CS Foundation Result Declared : भोपाल की मान्या को मिली AIR-1 तो इंदौर की श्रुति को AIR-3 रैंक

SSC JHT (Paper1) result 2019 : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (एसएससी) (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator), जूनियर अनुवादक (Junior Translator), वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (Senior Hindi Translator ) और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा 2019 (Hindi Pradhyapak Examination 2019) के पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयोग की ओर से पेपर 1 में तय कट ऑफ लागू करने के बाद 1 हजार 977 उम्मीदवार सफल हुए हैं जो अब पेपर 2 की परीक्षा में सफल होंगे।

एसएससी ने 26 नवंबर, 2019 को देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रधान परीक्षा 2019 का आयोजन किया था जिसमें करीब 12 हजार 359 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

SSC JHT : चयन प्रक्रिया
जूनियर हिंदी अनुवादक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पेपर 1 और पेपर 2 कि लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी होती है। दोनों पेपर में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

-पेपर 1 में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के सवाल पूछे जाएंगे, जबकि पेपर 2 में अनुवाद और निबंध आएंगे।

-पेपर 1 प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

नोट : संबंधित जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक साइट देखें।