कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (SSC) 1 जून को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (combined higher secondary level exam) (CHSL) tier-I 2019, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा (stenographer grade C and D exam) सहित लंबित भर्ती परीक्षाओं संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। हाल ही में जारी नोटिस में आयोग ने कहा, कर्मचारी चयन आयोग ने 21 मई को कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने देश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। नोटिस में कहा गया है कि आयोग ने निर्णय लिया है कि परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा के संबंध में निर्णय लेने से पहले 1 जून को स्थिति की समीक्षा की जाएगी।