SSC MTS 2019 : एग्जाम पैटर्न
SSC MTS परीक्षा 2 अगस्त को शुरू होकर 6 सितंबर, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन द्विस्तरीय लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार का दौर होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, tier-I exam 2 अगस्त से 6 सितंबर, 2019 तक होगा, जबकि tier-II exam 17 नवंबर से शुरू होगा। tier-I exam में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि tier-II वर्णनात्मक होगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के तहत किया जाएगा। परीक्षा में क्या पाठ्यक्रम आएगा, इसके लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।