बढ़ता आत्मविश्वास-
देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले घट रहे हैं, इसलिए लोगों में कामकाज के लिए बाहर जाने का आत्मविश्वास लौट रहा है। टिफिन बॉक्स के अलावा फॉर्मल कपड़े, जूते, बैग और घड़ी जैसी एक्सेसरीज की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि रिकवरी बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों से घड़ी के लिए मांग भी धीरे-धीरे बढ़ी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह रिकवरी 50 फीसदी से थोड़ी ही ज्यादा थी। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 90 फीसदी के करीब पहुंच गई।