खंडपीठ ने सवाल किया, ''एनाटोमी (शरीर-रचना विज्ञान) के प्रोफेसर और भूगोल के प्रोफेसर को एक कैसे माना जा सकता है। क्या आप 'अंगों' और 'सेबों' को आपस में जोड़ कैसे सकते हैं। न्यायालय ने कहा कि अलग-अलग विभागों के प्रोफेसरों की अदला-बदली नहीं हो सकती, इसलिए आरक्षित पदों के निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय को एक इकाई नहीं माना जा सकता। उच्चतम न्यायालय में इस मामले के अब तक लंबित रहने के कारण केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,000 पदों पर भर्तियां लंबित हैं।