आज के युवाओं के पास सबसे बड़ी कोई समस्या है तो वो है रोजगार की। आज के दौर में सरकारी ही नहीं प्राइवेट नौकरी भी आसानी से नहीं मिलती है। प्राइवेट नौकरी पाने के लिए भी युवाओं को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। जैसे लंबा चौड़ा बायोडॉटा तैयार करना, इंटरव्यू देना और भी कई तरह की औपचारिकताएं आदि। लेकिन यदि हम आपको कहें कि आपका नौकरी पाने के लिए ऐसी कोई औपचारिकता नहीं करनीं केवल कंपनी में जाकर अपना नाम लिखना है, और आपको नौकरी मिल जाएगी। तो क्या आप हमारी बात पर विश्वास करेंगे ? शायद नहीं, लेकिन यह सच है।