4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest Jobs आजमाएं ये खास टिप्स, मिलेगी मनचाही नौकरी

Latest Govt Jobs नौकरी के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने अंदर छुपी कमियों को दूर करना होगा और खूबियों....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 30 May 2018, 8:42 AM IST

latest govt jobs

latest govt jobs

Latest Govt Jobs नौकरी के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने अंदर छुपी कमियों को दूर करना होगा और खूबियों को निखारना होगा, तभी आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।

गहन शोध करें
यदि आप अपने लिए एक नई और बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सबसे पहले आप मार्केट जॉब सर्च करें। आप रिसर्च करें कि आजकल कौनसी जॉब मार्केट में डिमांड में है और वे अपने एम्प्लॉइज को क्या पैकेज दे रही हैं। इससे आपको मार्केट में मौजूद जॉब का पता चलेगा और नौकरी खोजने में आसानी होगी। जॉब मार्केट के बारे में सूचना एकत्रित कर जॉब सर्च करना एक सफल नौकरी का राज है।

ऑनलाइन कॅरियर ब्रांड बनाएं Career Tips
आजकल जमाना सोशल नेटवर्किंग साइट का है। सोशल साइट के जरिए अपनी ब्रांडिंग करें। फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन जैसे साइटों पर ऐसी प्रोफाइल बनाएं, जिससे एक नजर में आपकी क्षमताएं पता लग सकें।

नेटवर्क मजबूत रखें
आज जमाना नेटवर्किंग का है, आप जितने लोगों के संपर्क में रहते हैं आपके कॅरियर के लिए अच्छा होता है। आप उनसे जॉब के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। वे आपको जॉब की जानकारियां देंगे और आपका सहयोग करेंगे।

आत्म मूल्यांकन शुरू करें
नौकरी की खोज शुरू करने से पहले आपको चाहिए कि सबसे पहले आप अपने अंदर की शक्तियों और कमजोरियों का मूल्यांकन करें और देखें कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। आप जो बेहतर कर सकते हैं, उसी के मुताबिक नौकरी का चुनाव करें। इससे आपको जो भी काम मिलेगा आप उसे बेहतर तरीके से और पूरी आत्मसंतुष्टि के साथ कर सकते हैं।

रेज्यूमे की करें ब्रांडिंग
रेज्यूमे कॅरियर से जुड़ा हुआ एक ऐसा हिस्सा होता है, जिसकी ब्रांडिंग बहुत जरूरी है। अपने रेज्यूमे में स्किल्स और जॉब एक्सपीरियंस के बारे में जरूर लिखें। रेज्यूमे के कवर लेटर से लेकर, बिजनेस कार्ड, थैंक्यू लेटर आदि मिलाकर रेज्यूमे को एक अच्छे पैकज की तरह तैयार करें।


कंपनी के बारे में जानें Tips To Get Govt Jobs
आप जिस कंपनी के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके बारे में जानने की कोशिश जरूर करें। इससे उस कंपनी की वैल्यू और स्टेटस के बारे में पता चलेगा। इससे आपको उस कंपनी की मेन स्ट्रीम के बारे में पता चलेगा।