31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे एग्जाम की तैयारी को लेकर स्ट्रेस में हैं तो अपनाएं टिप्स, मिलेगी राहत

इंडियन रेलवे द्वारा इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है जिसमें ग्रुप डी के लिए 90 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:25 AM IST

Railway Group D

इंडियन रेलवे द्वारा इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है जिसमें ग्रुप डी के 90 हजार पदों के आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए करीब पौने तीन करोड़ कैंडिडेट्स ने आवेदन किया गया है। इसी वजह से जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है उनको काफी टफ फाइट करनी होगी जिस वजह से वो स्ट्रेस में हैं। कई उम्मीदवार एग्जाम की तैयारी करते वक्त टेंशन ले लेते है कि जिस वजह से वो पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पातें। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस से फ्री होकर अपनी तैयारी कर सकते हैं—


क्विक वॉक करें
यदि एग्जाम का स्ट्रेस बहुत ज्यादा है तो थोड़े समय के लिए अपनी प्रीपरेशन को साइड में रखते हुए क्विक वॉक पर निकल जाएं। आप 10 से 15 मिनट की वॉक कर सकते हैं जिससें स्ट्रेस में काफी राहत मिलेगी।

अब बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को भी मिलेगा असल सर्टिफिकेट


म्यूजिक सुनते रहें
पढ़ाई के बीच में हर तीन से चार घंटे बाद कोई लाइट म्यूजिक सुनें। इसके लिए क्लासिकल म्यूजिक भी सुन सकते हैं।पुरानी हिंदी फिल्मों के गीत भी। कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि म्यूजिक से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन फास्ट म्यूजिक से बचना चाहिए।


ठंडे पानी से नहाएं
एग्जाम का स्ट्रेस ज्यादा होने पर ठंडे पानी से नहांए। स्ट्रेस दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इससे दिमाग बहुत तेजी से रिलैक्स मोड में चला जाता है।

CBSE Class II तक के छात्रों को नहीं करना होगा होमवर्क:NCERT


डार्क चॉकलेट खाएं
एग्जाम की तैयारियों के समय बीच—बीच में डार्क चॉकलेट के एक-दो पीस खाते रहें। इससे एग्जाम स्ट्रेस बहुत तेजी से कम होगा। इसके अलावा आप दिन में एक या दो बार ग्रीन टी भी पी सकते हैं। इससे भी डि-स्ट्रेस होने में काफी हद तक मदद मिलेगी।