TISS recruitment 2019 : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (Tata Institute of Social Science) (TISS) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के स्तर पर सामाजिक विज्ञान और संबद्ध क्षेत्रों में कई संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 39 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 15 जून, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन उनके पिछले रिकॉर्ड और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अगर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो आवेदक को वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (no objection certificate) प्रस्तुत करना होगा।