admit card 2019 : तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने TNPSC सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। TNPSC कुल 580 सहायक कृषि अधिकारी पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा को आयोजित कर रहा है। उक्त पद के लिए भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल, 2019 को दो पारियों में आयोजित की जाएगी।