1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां निकली सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

TNPSC Recruitment 2023 : तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (Tamil Nadu Public Service Commission) (टीएनपीएससी) (TNPSC) ने तमिलनाडु राज्य न्यायिक सेवा (Tamil Nadu State Judicial Service) के लिए सिविल जज पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 245 पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 92 पद बैकलॉग के हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 5 Jun 2023, 6:29 PM IST

TNPSC Recruitment 2023

TNPSC Recruitment 2023

TNPSC Recruitment 2023 : तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (Tamil Nadu Public Service Commission) (टीएनपीएससी) (TNPSC) ने तमिलनाडु राज्य न्यायिक सेवा (Tamil Nadu State Judicial Service) के लिए सिविल जज (Civil Judge) पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 245 पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 92 पद बैकलॉग के हैं। पदों की संख्या संभावित है। जरूरत पडऩे पर इन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 रुपए का शुल्क भरकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा (अगर पहले नहीं किया है)। यह रजिस्ट्रेशन ओटीआर करने की तिथि से पांच साल के लिए वैध होगा। उसके बाद फिर से पुन: रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ओटीआर करते वक्त अभ्यर्थियों को आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा। इन पदों के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को इंग्लिश और तमिल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा
1 जुलाई, 2023 तक जिन अभ्यर्थियों ने हाल ही में लॉ की डिग्री हासिल की है, उनकी आयु 22 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी और सभी श्रेणी की विधवा महिलाओं के लिए 25 से 42 वर्ष के बीच आयु सीमा होनी चाहिए। अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 25 से 37 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में क्रमश: 100 और 200 रुपए भरने होंगे। शुल्क नेटबैंकिंग/डेबिट/के्रडिट कार्ड के जरिए भरा जा सकेगा। एससी/एसटी अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

30 जून अंतिम तिथि
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpsc.gov.in या apply.tnpscexams.in/secure?app_id=UElZMDAwMDAwMQ== पर लॉगिन कर 30 जून (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में त्रुटिसुधार 5 से 7 जुलाई (रात 11.59 बजे) तक किए जा सकेंगे। साथ ही, अभ्यर्थी 24 जुलाई (रात 11.59 बजे) तक दस्तावेज अपलोड/पनु: अपलोड कर सकेंगे।