TNUSRBSI recruitment 2019 : तमिल नाडु यूनिफॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (Tamil Nadu Uniformed Service Recruitment Board) उप निररीक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रेल, 2019 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे शुक्रवार तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप निरीक्षक के कुल 969 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।