त्रिपुरा हाई कोर्ट (Tripura High Court) ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के अंदर अर्हताप्राप्त शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के दोहरे रुख के बारे में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता सजल देव ने मई 2014 में उन्हें नौकरी से हटाने पर याचिका दायर की। वह 10 हजार 323 शिक्षकों में से एक हैं, जिन्हें नौकरी से हटा दिया था। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि शिक्षकों के मामले में वाम मोर्चा सरकार की रोजगार नीति के तहत उन्हें हटा दिया गया है, लेकिन अन्य विभाग के कर्मचारियों को भी उसी नीति के तहत नौकरी दी गई है, उन पर कोई असर नहीं पड़ा है।