
तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 67 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 12 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण:
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर - 67 पद
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर सैलरी - 31,460—84,970 /- रुपये
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यताः
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार को स्नातक पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा:18 से 28 वर्ष
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए आवेदन शुल्कः 200/- रूपए
फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 12 सितम्बर तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
तेलंगाना लोक सेवा आयोग चयन प्रक्रियाः
तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित व शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में 4 चरणों में आयोजित की जाएगी।
- जनरल नाॅलेज आैर जनरल मैथमैटिक्स का एक-एक पेपर होगा।
- जनरल इग्लिश पेपर व एक आॅप्श्नल पेपर होगा।
- दो पेपर में 100 प्रश्न हल करने को दिए जाएंगे। अन्य दो पेपरों में 150 प्रश्न हल करने को दिए जाएंगे।
- परीक्षा 100, 150 व 300 अंकों की होगी। परीक्षा का समय पेपर के अनुसार अलग—अलग निर्धारित किया गया है।
लिखत परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
शारीरिक परीक्षाः
- शारीरिक परीक्षा के अंतर्गत पुरूष उम्मीदवार को चार घंटे की अवधि में 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवार को चार घंटे की अवधि में 16 किलाेमीटर की दूरी तय करनी होगी।
- शारीरिक परीक्षा का कोर्इ अंक नहीं दिया जाएगा, यह परीक्षा केवल उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता मापने के लिए आयोजित की जाएगी।
तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन शुरू होने की तिथि- 21 अगस्त 2017
आवेदन की अंतिम तिथि- 12 सितम्बर 2017
तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
17 Aug 2017 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
