
TSPSC तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के 205 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं। ये सभी सभी पद तेलंगाना की वैद्य विद्या परिषद के अंतर्गत हैं। इच्छुक उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 15 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
वैद्य विद्या परिषद में पदों का विवरण:
तेलंगाना लोक सेवा आयोग, वैद्य विद्या परिषद सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स — 205 पद
TSPSC सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स का वेतनमान- 40,270 - 93,270 /- रुपये
तेलंगाना सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के लिए शैक्षणिक योग्यताः
— आवेदनकर्ता के पास देश की किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
— उम्मीदवार को तेलंगाना राज्य मेडिकल काउंसिल में नियमित रूप से पंजीकृत होना चाहिए।
वैद्य विद्या परिषद सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के पद हेतु आयु सीमा:18 से 44 वर्ष
सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के लिए आवेदन शुल्कः 200/- रूपए
TSPSC telangana सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 15 सितम्बर तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
तेलंगाना लोक सेवा आयोग, वैद्य विद्या परिषद में सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स पद हेतु चयन प्रक्रियाः
तेलंगाना वैद्य विद्या परिषद में सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में 2 चरणों में आयोजित की जाएगी।
- जनरल नाॅलेज आैर मेडिकल सांईस और जनरल मेडिसिन का एक-एक पेपर होगा।
- प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न हल करने को दिए जाएंगे।
- प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा।
- प्रत्येक पेपर 150 मिनट का होगा।
- इंटरव्यू में 50 अंक का होगा।
तेलंगाना वैद्य विद्या परिषद में सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन शुरू होने की तिथि- 22 अगस्त 2017
आवेदन की अंतिम तिथि- 15 सितम्बर 2017
तेलंगाना वैद्य विद्या परिषद में सिविल असिस्टेंट सर्जन स्पेशलिस्ट्स के रिक्त पदों की अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
18 Aug 2017 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
