30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UKPSC PA Main 2019 Answer key: पीए मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

  UKPSC PA Main 2019 Answer key: यूकेपीएससी ने पर्सनल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2019 की आंसर की जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 May 2021, 6:02 PM IST

UKPSC answer key 2019

UKPSC PA Main 2019 Answer key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( UKPSC ) नैनीताल ने पर्सनल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2019 ( Personal assistant main examination 2019 ) की आंसर-की Answer key जारी कर दी है। यूकेपीएससी ने आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट https//ukpsc.gov.in पर जारी किया है। पीए परीक्षा में शामिल योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। साथ ही आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए 10 अप्रैल को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।

Read More: BEL Recruitment 2021: बीईएल में ट्रेनी इंजीनियरों के पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

आपत्ति दर्ज कराने के लिए करना होगा भुगतान

हर यूकेपीएससी ने इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों से अपील की है कि अगर उन्हें लगता है कि उनके आंसर की चेकिंग गलत हुई तो वह इसके लिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों 12 से 18 मई 2021 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन उठाने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रूपए का भुगतान करना होगा।

10 अप्रैल 2021 को मेन्स परीक्षा हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13 पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 दिसंबर, 2019 को शुरू हुई थी और 23 दिसंबर, 2019 को अंतिम तारीख थी। इस परीक्षा के बारे में डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https//ukpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यूकेपीएससी ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए कुछ दिनों पहले असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, ट्रांसलेटर, टाइपिस्ट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह परीक्षा तीन मई से छह मई तक होनी थी। उत्तरखंड लोक सेवा आयोग के शेड्यूल के मुताबिक असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए मुख्य परीक्षा 03 मई, टाइपिस्ट के लिए 04 मई, ट्रांसलेटर के लिए 05 मई और असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद केलिए छह मई को होनी थी।

Read More: Civil Services Prelims 2021: क्या इस बार भी स्थगित होगा प्रीलिम्स परीक्षा, पढ़ें डिटेल

Web Title : UKPSC PA Main 2019 Answer key Released