4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में जूनियर असिस्टेंट के 179 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) ने ग्रुप सी के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट/कंप्यूटर ऑपरेटर, संग्रह अमीन सहित अन्य 179 पदों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 26 Oct 2017, 6:50 PM IST

uksssc

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) ने ग्रुप सी के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट/कंप्यूटर ऑपरेटर, संग्रह अमीन सहित अन्य 179 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 नवम्बर 2017 तक कर सकते है।

उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना असाधारण संख्या 106/XXX(2) 14-03(01)/2014 टीसी-III दिनांक 17 सितम्बर,2014 द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया गया।आयोग के प्रथम अध्यक्ष डा० आर० बी० एस० रावत भारतीय वन सेवा (सेवानिवृत्त) की नियुक्ति के साथ के आयोग 26 सितम्बर,2014 को अस्तित्व में आया।


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में रिक्त पदों का विवरण:
कुल पदों की संख्या: 179
जूनियर असिस्टेंट/कंप्यूटर ऑपरेटर-96 पद
संग्रह अमीन-02 पद
स्टेनो/पर्सनल असिस्टेंट-69 पद
असिस्टेंट स्टोर कीपर-12 पद


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में पात्रता मानदंड:


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद्,उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड की की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए साथ ही अलग-अलग पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से 16 नवंबर 2017 तक कर सकते हैं। इन सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए निम्न लिंक को देखें।

विज्ञापन संख्या:14/ उअसेचआ/2017

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में महत्वपूर्ण तिथियां:
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 16 अक्टूबर 2017
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2017
ई-चालान के प्रिंटआउट प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2017
ई -चालान द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:16 नवंबर 2017
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2017

UKSSSC Recruitment Notification 2017:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) ने ग्रुप सी के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट/कंप्यूटर ऑपरेटर, संग्रह अमीन सहित अन्य 179 पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।