आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि शहरी विकास विभाग में लेखा लिपिक के 142 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें इंटर कॉमर्स पास युवा आवेदन कर सकते हैं। वहीं विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक के 158 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं, इसमें किसी भी संकाय से 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए हिंदी टाइपिंग अनिवार्य है। वैयक्तिक सहायक के लिए शार्टहैंड भी जरूरी है। बडोनी के अनुसार 31 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए पहले ओटीआर प्रोफाइल तैयार करना होगा। उसके बाद ही फार्म भर सकते हैं, जो ओटीआर पहले भर चुके हैं,वे सीधे फार्म भर सकते हैं।