rajasthan university Main Exam Form 2020 : राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए आज 25 नवंबर को अंतिम दिन है । प्रथम और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी www.univexam.co.in पर BA, BSC, BCOM, MA, MCOM और MSC के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान विश्वविधालय द्वारा स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) और स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम) परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है। विद्यार्थी, नोटिफिकेशन के अंतिम पैराग्राफ में दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बिना विलम्ब शुल्क आवेदन करने की प्रक्रिया 04 नवम्बर से 18 नवम्बर 2019 तक की जा चुकी है। अगर आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, आप कमेंट कर टीम से सहायता ले सकते है। 100 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2019 है। 500 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2019 है।