28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें अप्लाई

बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी में सहायिका पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अंतिम तारीख विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते अप्लाई करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 13 Mar 2024, 4:54 PM IST

up_anganwadi_bharti_2024.jpg

सरकारी नौकरी

UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी बाल विकास परियोजना के तहत लखनऊ के आंगनबाड़ी में सहायिकाओं की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 531 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इच्छुक उम्मीदवार जल्द अप्लाई करें।


12वीं पास महिलाएं जिनकी उम्र 18-35 साल है, वो आवेदन कर सकती हैं। बता दें, चयन मेरिट के आधार पर होगा और इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया के लिए पांच सदस्‍यीय जिला चयन समिति का गठन किया गया है। बीपीएल विधवा महिला और बीपीएल तलाकशुदा को वरीयता दी जाएगी। आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की होनी चाहिए।


बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी में सहायिका पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अंतिम तारीख विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते अप्लाई करें। अधिक जानकारी व अप्लाई करने के लिए upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।


छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से आंगनवाड़ी की स्थापना की गई। यह ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा समर्थित और पोषित केंद्र होता है। आंगनवाड़ी केंद्र 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।