जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए बनने वाले विद्यालयों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। अब शासन से केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इससे पहले शासन ने कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विवरण पत्रिका भेजी है।