
UP Metro Jobs
यूपी के युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, ये खबर उनके काम की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) द्वारा असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इन रिक्तियों के लिए 20 मार्च 2024 से आवेदन शुरू होंगे। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। परीक्षाएं 11, 12 और 14 मई को आयोजित की जाएंगी और एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बता दें, यूपी मेट्रो द्वारा कुल 439 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर आवदेन करना चाहते हैं तो शीघ्र ही अप्लाई करें।
ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी में रूचि रखते हैं और इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र सीमा में किसी भी प्रकार की छूट की जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ऐसे उम्मीदवार जो अनारक्षित वर्ग से आते हैं उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं ईडब्लूएस और ओबीसी के लिए भी ये राशि 1180 रुपये है। हालांकि, एससी/एसटी उम्मीदवारों को छूट है, उन्हें 826 रुपये का भुगतान करना होगा।
Updated on:
17 Mar 2024, 4:42 PM IST
Published on:
17 Mar 2024, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.