UP Police Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और पीएसी प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए PET का आयोजन 4 नवंबर 2020 को किया गया था। इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक अवसर और देने जा रहा है। अब यह परीक्षा 5 दिसंबर से आयोजित होगी। जो कैंडिडेट्स इस मूल परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब 5 दिसंबर से होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।