UP Police Recruitment 2018 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 31360 एवं पीएसी में सिपाही के 18208 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी बेरोजगार युवाओं को सौगात दी है। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in/ से भर्ती संबंधित जानकारी और नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 5200 से 20200 रूपए और ग्रेड पे 2000 का वेतनमान दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को 02 प्रतिशत और भूतपूर्व सैनिकों को 05 प्रतिशत, होमगार्ड के लिए 05 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई है।