2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assistant Professor Admit Card 2021: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 2003 पदों पर होगी भर्तियां

यूपी Assistant Professor भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2021, 7:24 PM IST

UPHESC Assistant Professor Admit Card 2021

UPHESC Assistant Professor Admit Card 2021

नई दिल्ली। UPHESC Assistant Professor Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPHESC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- uphesconline.org पर जाकर एडमिट कार्ड (UPHESC Assistant Professor Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2021 को शुरू की गई थी।इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2021 निर्धारित कर दी गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 7 जुलाई 2021 कर दिया गयाहै।बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्तियां होंगी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uphesconline.org पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर दिए RECRUITMENT लिंक पर जाएं।

इसमें UPHESC ASSISTANT PROFESSOR RECRUITMENT के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद Login to access your Account के लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।

इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPHESC) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं, जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से परीक्षा के लिए जाते समय डाउनलोड किये गये एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना जरूरी है। साथ ही, अपने साथ एक काला बॉल पेन ले जाएं। ओएमआर शीट पर काले बॉल पेन से ही उत्तरों को मार्क करना होगा।