2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPCL Jobs: यूपी बिजली विभाग में कुल 115 पदों पर निकली भर्तियां , जल्दी करें आवेदन

UPPCL Assistant Accountant Notification 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2021, 5:24 PM IST

UPPCL Assistant Accountant

UPPCL Assistant Accountant

UPPCL Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मिल रहा है शानदार मौका। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें 115 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपीपीसीएल जॉब के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू की जाएगी और 2 दिसंबर 2021 तक चली। कैंडिडेट्स 4 दिसंबर तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकेंगे।

रिक्त पदों का विवरण

कुल खाली पद - 115
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) - 71 पद

असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) - 44 पद

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

शैक्षिक योग्यता:—

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी इलैक्ट्रिकल पद पर आवेदन करने के लिए इलैक्ट्रिकल इंजीनिरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रिकल एंड टेली कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस या इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

चयन प्रक्रिया:— पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

उम्र सीमा :— इन पदों पर भर्ती के लिए जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) - कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक मांगी गई है।

असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) - कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट दी जाएगी।