
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर/ असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंटल सर्जन के कुल 2,270 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में रिक्त पदों का विवरणः
विभागानुसार रिक्तियों का विवरण-
मेडिकल हेल्थ एंड चाइल्ड वेल्फेयर
डेंटल सर्जन, पद : 595 (अनारक्षित-300)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। उत्तर प्रदेश के डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो।
- जिन उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश डेंटल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं है और यदि वे चुने गए हैं, तो उन्हें रिजल्ट घोषित करने के 45 दिनों के भीतर अपना उत्तर प्रदेश डेंटल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान : 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये।
प्रोबेशन पीरियड : दो साल।
मेडिकल एजुकेशन
लेक्चरर, पद : 131 (अनारक्षित-42)
लेक्चरर (एलोपैथी/बैकलॉग), पद : 29
लेक्चरर (एलोपैथी), पद: 265 (अनारक्षित-171)
योग्यता (उपर्युक्त तीनों पद): संबंधित स्पेशिएलिटी में डीएम/एमसीएच/एमडी/एमएस डिग्री हो। कुछ विषयों के लिए मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से संबंधित विषय में तीन वर्षीय जूनियर रेजिडेंसी और संबंधित विषय में एक वर्षीय में सीनियर रेजिडेंसी के रूप में काम किया हो।
अधिकतम आयु (उपयुर्क्त तीन पद) : 65 वर्ष।
वेतनमान (उपयुर्क्त तीन पद) : 15, 600 रुपये से 39,100 रुपये।
होम्यिोपैथी विभाग
लेक्चरर, पद : 01
योग्यता : होम्यिोपैथी में डिग्री या डिप्लोमा हो। मान्यता प्राप्त होम्यिोपैथी या एलोपैथी मेडिकल कॉलेज में तीन साल का अनुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान : 15, 600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये मिलेगा।
यूनानी विभाग
लेक्चरर कुल्लियात (स्पेशल रिक्रूटमेंट), पद : 01
योग्यता : यूनानी में पांच साल का डिग्री हो। संबंधित विषय में पीजी डिग्री हो। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू या अरेबिक या परसियन की पर्याप्त जानकारी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान : 15, 600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये मिलेगा।
टेक्निकल एजुकेशन विभाग (गवर्नमेंट पोलिटेक्निकल/गर्ल्स पोलिटेक्निक इंस्टीट्यूशन)
लेक्चरर (इंजीनियरिंग ब्रांच), पद : 1036
योग्यता : संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में 55 फीसदी अंकों के साथ बीई या बीटेक डिग्री हो। साथ ही हिंदी की जानकारी हो।
लेक्चरर (नॉन-इंजीनियरिंग ब्रांच), पद : 212
योग्यता : न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो। हिंदी की जानकारी हो।
आयु सीमा (उपर्युक्त दोनों पद) : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान (उपर्युक्त दोनों पद) : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये।
चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू से उम्मीदवार चुने जाएंगे। पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर आयोग बड़ी संख्या में आवेदकों के मामले में, आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन भी कर सकता है।
आवेदन शुल्कः
-अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए 105 रुपये। इसमें 80 रुपये परीक्षा शुल्क और 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है।
-एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये, जिसमें 40 रुपये परीक्षा शुल्क और 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क है।
-दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
-शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, कार्ड पेमेंट या अन्य पेमेंट माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रियाः
-ऑनलाइन आवेदन के लिए आयोग की वेबसाइट लॉगइन करें।
महत्वपूर्ण तिथिः
बैंक में आवेदन शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जनवरी 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जनवरी 2018
डाक से प्रिंटआउट स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 07 फरवरी 2018
UPPSC recruitment notification 2018:
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर/ असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंटल सर्जन के कुल 2,270 पदों के विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।
Updated on:
05 Jan 2018 07:33 pm
Published on:
06 Jan 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
