uppsc exam dates 2019 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) (UPPSC) ने वर्ष 2019 में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं 7 जुलाई से शुरू होंगी और 22 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी। पहली भर्ती परीक्षा computer operator grade B के लिए होगी जो 7 जुलाई को होगी। इसके बाद programmer grade 1 परीक्षा 14 जुलाई, 2019 को आयोजित होगी। ये भर्तियां UPPSC computer operator, programmer recruitment 2019 के तहत निकाली गई थी।