आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 65 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के अलावा ई-चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।