UPRVUNL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पदान निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी), लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और तकनीशियन के रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले, यूपीआरवीयूएनएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 मई थी जो अब 25 मई, 2020 तक बढ़ा दी गई है।