UPSCCAPF AC Recruitment 2019 notification : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (UPSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार (24 अप्रेल) को Central Armed Police Forces examination 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आवेदन प्रक्रिया बुधवार को शुरू होकर मई, 2019 तक चलेगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसको लेकर जल्द ही जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। UPSC CAPF examination के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों - लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट या इंटरव्यू, में होगी।