ये है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में याचिका दायर करने वाले 100 से अधिक कैंडीडेट्स का कहना था कि यह उनका आखिरी अटेम्प्ट है और कोरोना के चलते उनकी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी अत्यधिक प्रभावित हुई थी। कुछ कैंडीडेट्स ने कहा था कि कोविड-19 से जुड़े कार्यभार के कारण उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इसी तरह दूर-दराज के गांवों में रहने वाले अभ्यर्थियों ने खराब इंटरनेट सुविधा और लॉकडाउन का हवाला देते हुए एक आखिरी अवसर मांगा था।