30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC ESE 2020 Result : यूपीएससी की ईएसई 2020 परीक्षा के मार्क्स हुए जारी. यहां से चेक करें कट-ऑफ

Upsc Ese 2020 marks: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों के ESE 2020 के अंक जारी किए हैं। ESE परीक्षा के परिणाम लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 16 Apr 2021, 5:43 PM IST

Upsc Ese 2020 marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इस परिक्षा के अंक UPSC ने लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और फाइनल विषयों के आधार पर तैयार किए गए हैं। जो उम्मीदवारों अपने परिणाम के बारें में जानना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते है।

यूपीएससी ईएसई अंक कैसे करें डाउनलोड?

परिणाम चेक करेने के लिए योग्य उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर जाकर फाइनल रिजल्ट इंजीनियरिंग सर्विसेज मार्कस (मुख्य) परीक्षा 2020 पर क्लिक करें। उसके बाद डॉक्यूमेंट फ़ाइल पर क्लिक करें। इसके बाद यूपीएससी ईएसई 2020 का पीडीएफ डाउनलोड करें। सबसे अंत में उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच करें।

UPSC ESE के बारे में

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में ग्रुप-ए सेवाओं / पदों की भर्ती के लिए इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा आयोजित करता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन सरकार द्वारा संचालित संगठनों जैसे रेलवे, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स आदि में किया जाएगा।