इस साल, यूपीएससी ने बयान जारी कर कहा था कि कोई पद नहीं होने की वजह से आईईएस परीक्षा (IES Exam) आयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि, यह कहते हुए नोटिस जारी किया कि वित्त मंत्रालय के अनुरोध पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसलिए, आयोग ने मंगलवार को परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। यूपीएससी आईईएस परीक्षा 2020 (UPSC IES 2020 Exam) भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service) के साथ 16 और 18 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की जाएगी।