UPSC IES, ISS Schedule 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है। पोर्टल पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक परीक्षा 16, 17 और 18 अक्टूबर को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार अक्टूबर 16 को जनरल इंग्लिश- सुबह 9 से 12 बजे तक और जनरल स्टडीज- दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं 17 अक्टूबर को जनरल इकोनॉमिक्स - सुबह 9 से 12 बजे की परीक्षा होगी। 18 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे जनरल इकोनॉमिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं स्टैटिक्स की दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।