संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 12 फरवरी 2020 को कुल 886 पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी का गई थी। जिसमें 796 पद इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी IAS के लिए निर्धारित किए गए थे बाकि 90 पदों इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए भर्तियां का जानी थी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गई थी जिसके परिणाम 30 अक्टूबर 2020 को जारी कर दिए गए थे। मेंस परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी से 17 जनवरी 2021 के बीच किया गया था।अब मेंस परीक्षा का रिजल्ट (UPSC IFS Main 2020 Result) भी घोषित कर दिया गया हैं।