UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने क्षेत्रीय निदेशक, डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी) (डीसीआईओ / टेक), सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ग्रेड- II, कनिष्ठ अनुसंधान अधिकारी और सहायक अभियंता / सहायक सर्वेयर ऑफ वर्क्स/इंजीनियरिंग (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2021 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।